Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक Syllabus और Exam Pattern जारी

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026: वर्ष 2026 में आप भी राजस्थान लैब असिस्टेंट की तैयारी कर रहे है तो आपको पहले राजस्थान प्रयोगशाला सहायक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझना बहुत जरुरी है इसमें आपको पता चलता है राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के द्वारा किस प्रकार पेपर का पूछता और पेपर में चयन और कितने नंबर का पेपर है तो इससे जुडी जानकारी के साथ में आपको राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस को टॉपिक वाइज और परीक्षा पैटर्न के साथ में निचे सरल भाषा में बताया है

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक 2026 लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती में 804 पदों पर फॉर्म भर लिए गये है इस भर्ती की परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को जारी कर दिया है Rajasthan Lab Assistant Science Syllabus 2026 में Biology और Physics में महत्वपूर्ण टॉपिक शामिल किये है जिसने परीक्षा में सीधे प्रश्न पूछे जाते है पूरा सिलेबस हिंदी में टॉपिक वाइज और ऑफिसियल नोटिस के आधार पर पूरा आर्टिकल लिखा गया है राजस्थान लैब असिस्टेंट सहायक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के जरिये या RajasthanSyllabus की डायरेक्ट लिंक से पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकते है

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026 download
राजस्थान प्रयोगशाला सहायक Syllabus और Exam Pattern जारी

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026 Overview

विभाग का नाम Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur
पद का नाम Lab Assistant (प्रयोगशाला सहायक) 
कुल पद 804 Posts 
जगह All Rajasthan
Lab Assistant Syllabus 2026Released
Post Category Syllabus And Exam Pattern
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
लेटेस्ट जानकारी के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करे

Rajasthan Lab Assistant Science Exam Pattern

राजस्थान लैब असिस्टेंट साइंस परीक्षा पैटर्न में आपको पहला पेपर GK और दूसरा पेपर साइंस अक होगा दोनों पेपर में 100 – 100 प्रश्न 200 – 200 नंबर के होगे इन दोनों पेपर को हल करने के लिए आपको 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा

PaperSubject NameQuestionMarksTime
Paper-1Geography, Historical, Cultural And General Knowledge Of Rajasthan1002002 Hr
Paper-2Science 1002002 Hr
Total 2004004 Hr
  • Exam Mode = Online Mode
  • Questions Type = Objective 
  • Total Questions = 200
  • Total Marks = 400
  • Exam Duration = 04 Hr
  • Negative Marking = 1/3

Rajasthan Lab Assistant Geography Exam Pattern

राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल परीक्षा पैटर्न में आपको पार्ट A में GK और पार्ट B में भूगोल के प्रश्न पूछे जाएगे इसमें दोनों को मिलाकर 300 प्रश्न पूछे जाते है जो 300 नंबर के आते है पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है

PartsSubject NameQuestionsMarksTime
Part AGeography, History, Art, Culture, Literature, Tradition, Heritage And Geography of Rajasthan)1001003 Hr
Part BGeography 200200
Total 3003003 Hr

Rajasthan Lab Assistant Science Syllabus 2026 (Topic Wise)

जीवविज्ञान (Biology Syllabus) :- मानव तंत्रिका तंत्र – मस्तिष्क, आंख, कान की संरचना, पेशीय तंत्र – मांसपेशियों के प्रकार एवं संकुचन, मानव प्रजनन तंत्र एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानव रोग – बैक्टीरिया, वायरस, प्रोटोजोआ, फंगस, कृमि, जैविक विकास (Biological Evolution), पशुओं का आर्थिक महत्व, जैव विविधता एवं संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैवमंडल, जैव-भूरासायनिक चक्र – जल, कार्बन, नाइट्रोजन, पारिस्थितिक संतुलन

भौतिक विज्ञान (Physics Syllabus) :- दृढ़ पिंड गतिकी – बलाघूर्ण, कोणीय संवेग संरक्षण, ऊष्मागतिकी – प्रथम व द्वितीय नियम, ऊष्मा इंजन एवं प्रशीतक, दोलन – सरल आवर्त गति, अनुनाद, तरंगें – अध्यारोपण सिद्धांत, डॉप्लर प्रभाव, स्थिर वैद्युतिकी – कूलॉम नियम, गाउस प्रमेय, विद्युत धारा – किर्चहॉफ नियम, व्हीटस्टोन ब्रिज प्रकाशिकी – सूक्ष्मदर्शी, दूरबीन, व्यतिकरण, विवर्तन, ध्रुवण

पर्यावरण एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान (Applied & Environmental Science) :- पर्यावरणीय समस्याएं – प्रदूषण, अम्ल वर्षा, हरितगृह प्रभाव एवं ओजोन परत क्षरण, वैश्विक ऊष्मीकरण व जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता एवं संरक्षण, संसाधन – वर्गीकरण व संरक्षण, ऊर्जा संसाधन – परंपरागत एवं गैर-परंपरागत, सतत विकास (Sustainable Development)

कृषि एवं दैनिक उपयोग की Science :- कृषि के प्रकार – निर्वाह एवं व्यापारिक, शुष्क व आर्द्र कृषि, जैविक एवं रासायनिक उर्वरक, प्रमुख फसलें – गेहूं, चावल, कपास, गन्ना, सिंचाई परियोजनाएं – चंबल, इंदिरा गांधी, माही

वैज्ञानिक उपकरण एवं प्रायोगिक ज्ञान :- मौसम उपकरण – तापमापी, बैरोमीटर, वर्षामापक एवं पवनदिशा सूचक, मौसम चार्ट का अध्ययन, प्रयोगशाला सुरक्षा नियम, विज्ञान प्रयोगों में उपयोग होने वाले उपकरण

Rajasthan Lab Assistant Geography Syllabus 2026 (Topic Wise)

भौतिक भूगोल (Physical Geography) :-

  • भूगोल एक समाकलित विषय के रूप में, शाखाएं एवं महत्व
  • पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास
  • पृथ्वी की आंतरिक संरचना
  • महासागरों एवं महाद्वीपों का वितरण
  • शैल (Rocks) – प्रकार एवं विशेषताएं
  • भू-आकृतिक प्रक्रियाएं
  • स्थलरूप एवं उनका विकास
  • वायुमंडल – संघटन एवं संरचना
  • सूर्यताप, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान वितरण
  • वायुदाब एवं वायुमंडलीय परिसंचरण
  • वायुमंडल में जल – वाष्पीकरण, संघनन, वर्षा (प्रकार एवं वितरण)
  • जल चक्र एवं अंतःसमुद्री उच्चावच
  • महासागरीय तरंगें, ज्वार-भाटा एवं धाराएं
  • विश्व की जलवायु – कोपेन वर्गीकरण
  • हरितगृह प्रभाव, वैश्विक ऊष्मीकरण एवं जलवायु परिवर्तन

जैवमंडल, पर्यावरण एवं संसाधन :- 

  • जैवमंडल, पारिस्थितिकी तंत्र एवं बायोम
  • जैव-भूरासायनिक चक्र – जल, कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन
  • जैव विविधता एवं संरक्षण
  • पर्यावरणीय समस्याएं – प्रदूषण, अम्ल वर्षा, ओजोन परत क्षरण
  • वैश्विक पर्यावरणीय सम्मेलन
  • संसाधन – अवधारणा, वर्गीकरण, संरक्षण एवं सतत विकास
  • ऊर्जा संसाधन – परंपरागत एवं गैर-परंपरागत

मानव भूगोल (Human Geography) :-

  • मानव भूगोल – परिभाषा, प्रकृति, विषय-वस्तु एवं महत्व
  • विश्व की प्रमुख जनजातियां – एस्किमो, बुशमैन, गोंड, भील
  • भारत – स्थिति, आकार एवं पड़ोसी देश
  • भौगोलिक खंड (Physiographic Divisions)
  • जल संभर की अवधारणा
  • हिमालयी एवं प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र
  • मानसून जलवायु – आरंभ, विराम, निवर्तन, वर्षा वितरण
  • मानसून एवं भारत का आर्थिक जीवन
  • वन – प्रकार एवं वितरण
  • मृदा – वर्गीकरण (ICAR), वितरण, क्षरण एवं संरक्षण

कृषि, उद्योग एवं परिवहन भूगोल :-

  • कृषि के प्रकार – निर्वाह एवं व्यापारिक
  • आर्द्र एवं शुष्क कृषि
  • प्रमुख फसलें – गेहूं, चावल, कपास, गन्ना, चाय
  • भारत में औद्योगिक विकास
  • प्रमुख उद्योग – लौह-इस्पात, एल्युमिनियम, सीमेंट, सूती वस्त्र
  • खनिज – संगमरमर, तांबा, जस्ता, चांदी, टंगस्टन, जिप्सम, पेट्रोलियम
  • प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं – चंबलइंदिरा गांधी, माही
  • भूतल, जल एवं वायु परिवहन
  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं भारत की भूमिका

मानचित्र अध्ययन, GIS एवं Remote Sensing :-

  • मानचित्र – अर्थ, महत्व एवं वर्गीकरण
  • मापनी – प्रकार, रेखीय मापनी का निर्माण
  • अक्षांश-देशांतर एवं समय निर्धारण
  • मानचित्र प्रक्षेप – शंक्वाकार एवं बेलनाकार
  • स्थलाकृतिक मानचित्र अध्ययन (1:50,000/ 1:20,000)
  • समोच्च रेखाएं, स्थलरूपों की पहचान
  • आंकड़ों का निरूपण – दंड, चक्र एवं प्रवाह आरेख
  • GIS – परिचय एवं अनुप्रयोग
  • वायुफोटो – प्रकार एवं ज्यामिति
  • उपग्रह चित्र, सुदूर संवेदन (Remote Sensing)

Lab Assistant Syllabus PDF Download कैसे करे ?

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए
  • होम पेज पर Syllabus सेक्शन पर जाए
  • अब आपको Rajasthan Lab Assistant Syllabus लिंक पर क्लिक करे
  • अब आपके फ़ोन या लैपटॉप में पीडीऍफ़ डाउनलोड हो जाएगी।
  • पीडीऍफ़ को खोल कर पाठ्यक्रम को देख सकते है या प्रिंट आउट निकाल सकते है।

Lab Assistant Syllabus Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Lab Assistant Syllabus Science And Exam Pattern 2026 पीडीऍफ़ डाउनलोड करे
Lab Assistant Syllabus Geography And Exam Pattern 2026 पीडीऍफ़ डाउनलोड करे
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर सिलेबस 2026पीडीऍफ़ डाउनलोड करे
RSSB Official WebsiteRSSB

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Rajasthan Prayogshala Sahayak Syllabus 2026 Release Date ?

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का संपूर्ण सिलेबस और एग्जाम पैटर्न RSSB आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है

RSSB Lab Assistant Syllabus 2026 Download Link ?

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस का सीधा पीडीऍफ़ डाउनलोड लिंक राजस्थानसिलेबस वेबसाइट पर दिया है

Leave a Reply